Bank Holidays in March: हैल्लो-हैल्लो… मार्च में 10 दिन बंद रहेगा बैंक, जरूरी काम आज ही निपटा लें

Bank Holidays in March: मार्च के महीने में बैंकों में लंबी छुट्टी रहने वाली है. ऐसे में यदि आपका कोई महत्वपूर्ण काम पेंडिंग है तो आप जल्द से जल्द निपटा लें. इस महीने रमजान और फाइनेंशियल ईयर का लास्ट महीना होने की वजह से बैंकों पर लोड भी अधिक रहता है. पढे़ं पूरी खबर…

Bank Holidays in March: मार्च महीने में होली का त्यौहार पड़ रहा है. साथ ही रमजान का महीना भी चल रहा है. महीने के अंत में ईद-उल-फितर भी है. इस वजह से मार्च के महीने में बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं. ऐसे में अगर मार्च के महीने में बैंक से संबंधित आपका भी कोई जरूरी काम पेंडिंग है तो उसे जल्दी से निपटा लें, वरना कहीं बैंक की छुट्टियों की वजह से आप का काम अधूरा न रह जाए.

बैंक, बचत योजना, आयकर सहित कई तरह की वित्तीय योजनाओं को लेकर मार्च का महीना बेहद महत्वपूर्ण होता है. इस पूरे महीने में बैंक करीब 10 दिन बंद रहेंगे, जबकि ऑल इंडिया बैंक कन्फेडरेशन के आह्वान पर इस महीने दो दिनों का हड़ताल भी निर्धारित है. यह हड़ताल 24 और 25 मार्च को प्रस्तावित है. ऐसे में यदि आपको बैंक से संबंधिक कोई काम पेंडिंग है तो समय रहते निपटा लेना चाहिए. 

इन तारीखों को रहेगी छुट्टी

एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अमरेश विक्रमादित्य ने मीडियो को जानकारी दी कि मार्च के महीने में 2, 9, 16, 23 और 30 मार्च रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है. वहीं 8 और 22 मार्च को दूसरा शनिवार होने के कारण अवकाश है. 14 और 15 मार्च को होली की छुट्टी है. इसके अलावा 31 मार्च को ईद को लेकर छुट्टी निर्धारित है.

मार्च के महीने में बैंक में कई महत्वपूर्ण काम होते हैं, जिनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं:

  1. वित्तीय साल का समापन: मार्च का महीना भारतीय वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना होता है, इसलिए बैंकिंग कार्यों में इस समय खासा व्यस्तता रहती है. बही-खातों का समापन, बैलेंस शीट का रिव्यू और वित्तीय रिकॉर्ड की समीक्षा की जाती है.
  2. टैक्सेशन और टैक्स प्लानिंग: मार्च में बहुत से लोग अपने आयकर रिटर्न की तैयारी करने और टैक्स बचाने के उपायों के लिए बैंक से संबंधित कार्य करते हैं. इसमें टीडीएस जमा करना और टैक्स सेविंग स्कीम्स का उपयोग करना शामिल है.
  3. लास्ट डेट से पहले काम: मार्च के अंत तक वित्तीय कार्यों के निपटाने के लिए बैंक कर्मचारियों को अधिक काम करना पड़ता है.
  4. ऑडिट और आंतरिक नियंत्रण: बैंक में ऑडिट का काम भी इस समय पर काफी बढ़ जाता है क्योंकि वित्तीय वर्ष का अंत नजदीक होता है. इससे संबंधित सारे दस्तावेजों की जांच की जाती है.
  5. कस्टमर क्वेरीज: मार्च में बहुत से ग्राहक अपने खातों, लोन, और अन्य सेवाओं से संबंधित सवाल करते हैं, इसलिए बैंक में कस्टमर सर्विस की डिमांड भी बढ़ जाती है.

ALSO READ: Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल की ताजपोशी आज, हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >