Bihar : बख्तियारपुर नीतीश नगर, औरंगाबाद का नाम राम नगर हो, BJP विधायक की सरकार से मांग

Bihar : बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने बिहार सरकार से डिमांड किया है कि औरंगाबाद का नाम बदलकर राम नगर किया जाए.

Bihar : महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी के औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान के बाद से बिहार में भी राजनीति तेज गई है. जेडीयू एमएलसी ने जहां औरंगजेब को महान शासक बताया है तो वहीं, बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने औरंगजेब की तरफदारी करने वाले को देशद्रोही बताने के साथ ही उनको पाकिस्तान भेजने की डिमांड कर दी. लगे हाथ उन्होंने बिहार में मौजूद बख्तियारपुर और औरंगाबाद का नाम बदलने की भी मांग कर दी.

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर

बख्यतियारपुर नीतीश नगर और औरंगाबाद हो राम नगर: BJP विधायक

बजट सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर ने गुरुवार को पत्रकारों से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि औरंगजेब के नाम पर बिहार में जो-जो है सब जगहों का नाम हिंदू सनातनी पर रखा जाए. औरंगजेब दुर्दांत एवं क्रूर शासक था. जिसने लाखों हिंदुओं का कत्ल किया. सैकड़ों मंदिरों को तोड़ा था. मेरा सरकार से निवेदन है कि बिहार के औरंगाबाद का नाम बदलकर राम नगर किया जाए. बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीश नगर कर देना चाहिए क्योंकि नीतीश कुमार ने बहुत काम किया है.

Jdu एमएलसी खालिद अनवर

JDU एमएलसी ने औरंगजेब को बताया था महान शासक

बता दें कि बुधवार को JDU एमएलसी खालिद अनवर ने कहा किमुझे हैरत होती है कि औरंगजेब को कुछ इतिहासकारों ने बहुत अच्छा शासक बताया है. कुछ लोग उसको क्रूर शासक बताते हैं. ये सब बाते ऐसी नहीं है जिसकी फ्लोर पर चर्चा की जाए. उन्होंने आगे कहा कि मेरी नजर में औरंगजेब अच्छा राजा था, जिसने अपने तरीके से राज किया. औरंगजेब को अच्छा राजा कहने पर किसी को सस्पेंड कर देंगे. ये लोकतंत्र के लिए सही चीज नहीं है.

इसे भी पढ़ें : बिहार में शराबबंदी होगी खत्म, पहले की तरह खुलेंगे ठेके, तेजस्वी के बाद कांग्रेस ने कर दिया बड़ा ऐलान

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prashant tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >