हसपुरा. हसपुरा थाना क्षेत्र के पचरूखिया-गोह एनएच 120 पथ में भगवान बिगहा गांव के समीप अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक युवक को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना मंगलवार की है. मृतक की पहचान मुंजहड़ टोले बाला बिगहा गांव निवासी विनोद पासवान के रूप में हुई है. युवक भगवान बिगहा गांव के समीप सड़क पार कर रहा था उसी वक्त एक अज्ञात वाहन उसे रौंदती हुई निकल गयी. ग्रामीणों व परिजनों के सहयोग से घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए गोह पीएचसी में भर्ती कराया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने तुरंत उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते हसपुरा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, ग्रामीणों की माने तो मृतक ट्रैक्टर का चालक था और वह ईंट भट्ठे पर जा रहा था. घटना के बाद पत्नी अनीता देवी, पिता खदेरन पासवान सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. मुखिया सत्येंद्र पासवान ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आश्रित को मुआवजा दिलाने की मांग की है.
भगवान बिगहा के समीप अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत

भगवान बिगहा के समीप अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत
Copied link
सड़क पार कर रहे एक युवक को रौंद दिया.