पुलिस बनकर महिला को रोका, गहने उतरवाए और बाइक से फरार; लाखों के कंगन-अंगूठी ले गए बदमाश

औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में करमा रोड स्थित पुलिस लाइन के पास बाइक सवार दो ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर टहलकर लौट रही महिला को झांसे में लिया. बदमाशों ने गहने पहनकर न घूमने की हिदायत देते हुए महिला से लाखों रुपये के सोने के कंगन और अंगूठी उतरवा लिए और फरार हो गए, जिसकी जांच में पुलिस जुटी है.

औरंगाबाद शहर में अपराधी चोरी, छिनतई और ठगी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. कभी पुलिसकर्मी तो कभी किसी बड़े अधिकारी का करीबी बताकर बदमाश लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं.

ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करमा रोड स्थित पुलिस लाइन के समीप का है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला से लाखों रुपये के सोने के कंगन और अंगूठी ठग लिए.

मंदिर से लौटते समय रोका

जानकारी के अनुसार भास्कर नगर निवासी मिथिलेश सिंह की पत्नी छविराज देवी शनिवार सुबह टहलने के लिए करमा की ओर से चिरकुटिया बाबा मंदिर गई थीं.

टहलने के बाद वह वापस घर लौट रही थीं. इसी दौरान मंदिर के समीप बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए पहचान पत्र दिखाने को कहा.

झांसा देकर उतरवाए गहने

महिला के हाथ में सोने के कंगन और अंगूठी देखकर दोनों युवकों ने पुलिस होने का धौंस जमाया और कहा कि इतने कीमती गहने पहनकर सड़क पर नहीं घूमना चाहिए. बदमाशों ने महिला पर गहने उतारकर देने का दबाव बनाया.

पुलिसकर्मी समझकर महिला ने अपने कंगन और अंगूठी उतारकर उन्हें दे दिया, जिसके बाद दोनों बदमाश फरार हो गए.

शोर मचाने पर पहुंचे लोग

गहने मिलते ही दोनों बदमाश बाइक से तेजी से फरार हो गए. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे. इसके बाद घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई.

Also Read : औरंगाबाद में 31,650 राशन कार्ड आवेदकों की e-KYC लंबित, डीएम ने जल्द निपटारे का दिया निर्देश

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित महिला का बयान दर्ज किया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज सिंघम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >