सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

दाउदनगर. सड़क दुर्घटना में दाउदनगर थाना क्षेत्र के कनाप गोवर्धनपुर निवासी एक 26 वर्षीया महिला की मौत हो गयी. घटनास्थल खुदवां थाना क्षेत्र का है. खुदवां के किसी स्थान पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के कनाप गोवर्धनपुर निवासी जुगेंद्र पासवान के 26 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में की गयी है. दाउदनगर थाने की पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह खुदवां थाना क्षेत्र के किसी इलाके से से लौट रही थी. इसी दौरान किसी वाहन के धक्के से उसकी मौत हो गयी. मृतका के परिजन लेकर दाउदनगर पहुंचे. उसके बाद अपने घर चले गये. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. इसके बाद दाउदनगर पुलिस ने मृतका के घर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है. मृतका के परिजनों का आवेदन संवाद भेजे जाने तक थाने में नहीं मिल सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >