सीढ़ी से गिरकर महिला की मौत

AURANGABAD NEWS.शहर के अफीम कोठी मुहल्ले में किराये के मकान में रह रही एक महिला की मौत सीढ़ी से गिरकर हो गयी. मृतका की पहचान ममता कुमारी (26 वर्ष) के रुप में की गयी. घटना गुरुवार की दोपहर की है.

दाउदनगर.

शहर के अफीम कोठी मुहल्ले में किराये के मकान में रह रही एक महिला की मौत सीढ़ी से गिरकर हो गयी. मृतका की पहचान ममता कुमारी (26 वर्ष) के रुप में की गयी. घटना गुरुवार की दोपहर की है.मृतका अरवल जिले के महेंदिया थाना अंतर्गत सब्जपुरा गांव निवासी पप्पू कुमार की पत्नी थी. दाउदनगर शहर के सिनेमा हॉल के पास अफीम कोठी मुहल्ले में किराये के मकान में वह रहती थी. बताया जाता है कि किसी काम से वह छत पर गयी थी. उतरने के दौरान यह हादसा हुआ. सूचना मिलने पर अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. उन्होंने बताया कि विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >