औरंगाबाद में 16.5 लीटर बीयर बरामद, बारुण पुलिस ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

Aurangabad Police Seize Liquor : औरंगाबाद पुलिस ने बारुण थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 16.5 लीटर बीयर बरामद की है. इस कार्रवाई में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहा.

Aurangabad Police Seize Liquor : औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 16.5 लीटर बीयर बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया.

गुप्त सूचना पर बारुण पुलिस की छापेमारी

जानकारी अनुसार बारुण थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में अवैध शराब के भंडारण और बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी कर बीयर की खेप बरामद की.

37 बोतल बीयर बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने किंगफिशर ब्रांड की 500 एमएल क्षमता वाली 37 बोतल बीयर बरामद की. पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कुल मात्रा 16.5 लीटर है.

महिला गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने केशवपुर निवासी लालती देवी, पति विजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस को देखकर शिवा कुमार नामक एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read : औरंगाबाद में युवक की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, नौकरी और मुआवजे की मांग पर अड़े लोग, वाहनों की लगी लंबी कतार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajuranjan kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >