भरौधां पैक्स में पांच बूथों पर आज होगा मतदान, प्रशासनिक तैयारी पूरी

AURANGABAD NEWS.प्रखंड के भरौंधा पैक्स में शुक्रवार को मतदान कराया जायेगा, जबकि बलिया और सूही पैक्स में चुनाव स्थगित कर दिया गया है.

अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों की किस्मत का फैंसला करेंगे 2984 मतदाता बलिया व सूही में चुनाव स्थगित प्रतिनिधि, कुटुंबा. प्रखंड के भरौंधा पैक्स में शुक्रवार को मतदान कराया जायेगा, जबकि बलिया और सूही पैक्स में चुनाव स्थगित कर दिया गया है. भरौंधा में मतदान को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. गुरुवार की शाम में ही मतदान कर्मियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा दी गयी. बीडीओ और निर्वाची पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने बताया कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है. चुनाव प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और फर्जी मतदाता के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई होगी. भरौंधा के मिडिल स्कूल में अलग-अलग पांच मतदान केंद्र बनाये गये हैं. नामांकन और स्क्रूटनी के बाद अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र कुमार और नीतीश कुमार दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. मतदान सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा. मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन बहुद्देशीय भवन में मतों की गिनती करायी जायेगी. इस बार 2984 मतदाता दो अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की भाग्य का फैसला करेंगे. पैक्स चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >