Aurangabad News: अंबा चौक पर सघन वाहन जांच, ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर पुलिस सख्त

Aurangabad News: औरंगाबाद के अंबा चौक पर पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग और बिना सीट बेल्ट वाले वाहनों की जांच की गई तथा चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई.

Aurangabad News(अम्बुज पांडेय): सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर अंबा थाना पुलिस द्वारा अंबा बाजार चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. शाम के वक्त चलाए जा रहे अभियान का नेतृत्व स्वयं एसएचओ राहुल राज कर रहे थे. इस दौरान थाना में पदस्थापित कई पुलिस पदाधिकारी एवं दर्जनों पुलिस जवान मौजूद रहे. पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी गई.

ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट लगाए लोगों को विशेष हिदायत

वाहन जांच अभियान के तहत अंबा बाजार चौक से होकर गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर विधिवत जांच की गई. ट्रिपल लोडिंग चलने वाले बाइक सवारों, बिना हेलमेट बाइक एवं बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने वालों को विशेष हिदायत दी गई. वाहन पर स्पष्ट रूप से नंबर नहीं रखने वालों की जांच की गई. पुलिस ने कई वाहन चालकों को रोककर ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी तथा भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दिया.

बाइक चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करें

एसएचओ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी का मुख्य कारण यातायात नियमों की अनदेखी है. अधिकांश लोग बिना हेलमेट के बाइक चलाते हैं और कई युवक ट्रिपल लोडिंग कर सड़क पर फर्राटा भरते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन परिचालन के दौरान हर हाल में ट्रैफिक नियमों का पालन करें. बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, आवश्यक कागजात साथ रखें तथा वाहन पर स्पष्ट नंबर प्लेट लगाएं.

ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर सरकारी गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा. थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है. अभियान के दौरान चौक-चौराहे पर कुछ देर तक वाहनों की लंबी कतार भी लगी रही, हालांकि पुलिसकर्मियों ने व्यवस्थित तरीके से जांच कर यातायात को सामान्य बनाए रखा.

Also Read: औरंगाबाद की बेटी अनामिका ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया तिरंगा, जीता सिल्वर मेडल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >