अज्ञात महिला का शव बरामद

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सुचना मिली की सत्यदेव नगर जंगल में एक पेड़ के नीचे महिला का शव है

हसपुरा. थाना क्षेत्र के डिंडिर पंचायत के सत्यदेव नगर से 45 वर्षीय महिला का शव पुलिस ने सोमवार को बरामद किया है. पुलिस ने ग्रामीणों को गवाह बनाते हुए औरंगाबाद में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि सुचना मिली की सत्यदेव नगर जंगल में एक पेड़ के नीचे महिला का शव है. दलबल के साथ पुलिस सत्यदेव नगर पहुंची और शव कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया . उन्होंने बताया की शव के समीप हवाई चप्पल पड़ा हुआ था. मृतक का शव देखने से पता चल रहा था कि शव दो-तीन दिन पहले का है. प्रथम दृष्टया पता चल रहा है कि महिला कहीं जा रही होगी और भीषण गर्मी की चपेट में आ गई और वही उसकी मौत हो गई होगी. ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट पता चलेगा. उन्होंने बताया कि शव का पहचान नहीं हो सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. क्राइम की खबरों में गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे है. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >