Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के रफीगंज में रफीगंज-शिवगंज पथ पर माधोखाप गांव के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सड़क पर अचानक जानवर आ जाने के कारण एक अनियंत्रित बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी 21 वर्षीय जिम्मेदार शर्मा और 19 वर्षीय जितेंद्र राम के रूप में हुई है.
शिवगंज से लौटते वक्त हादसा
परिजनों ने बताया कि दोनों युवक शिवगंज से अपने घर खैरा लौट रहे थे. इसी दौरान माधोखाप गांव के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया. जानवर को सामने देखकर बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया.
