बेगूसराय: गोठौली में सोन नदी में नहाने के दौरान दो किशोरियां डूबी, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय के गोठौली गांव में सोन नदी में नहाने गईं दो किशोरियों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है, वहीं पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Begusarai News : बारुण थाना क्षेत्र के गोठौली गांव में सोन नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही बारुण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

नहाने के दौरान हुआ हादसा

मृतकों की पहचान गोठौली गांव निवासी शंकर चौधरी की 12 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी और भगवान चौधरी की 11 वर्षीय पुत्री निधि उर्फ सिंधु कुमारी के रूप में हुई है. गोठौली पंचायत के मुखिया मनोज चौधरी ने बताया कि दोनों बच्चियां सोन नदी में नहाने गई थीं. इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है.

पीड़ित परिवारों को सहायता का भरोसा

मुखिया मनोज चौधरी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाली सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन से पहल की जाएगी. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajuranjan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >