अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, दुर्घटना में मजदूर की मौत

मंगलवार की देर शाम वह अन्य मजदूरों के साथ भदवा से मिट्टी गिरा कर ट्रैक्टर के ट्रेलर में बैठकर घर लौट रहा था

औरंगाबाद/रफीगंज. रफीगंज प्रखंड के भदवा-औरंगाबाद रोड में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर दूसरे वाहन के चकमे से अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिजोई गांव निवासी सुरेश भगत के 30 वर्षीय पुत्र अपलेंद्र कुमार भगत के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, मृतक ट्रैक्टर पर रह कर ही मजदूरी करता था. मंगलवार की देर शाम वह अन्य मजदूरों के साथ भदवा से मिट्टी गिरा कर ट्रैक्टर के ट्रेलर में बैठकर घर लौट रहा था. जैसे ही ट्रैक्टर भदवा रोड़ में पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन के चकमे से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया. ट्रैक्टर चालक व ट्रेलर में सवार अन्य मजदूरों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचायी, लेकिन अपलेंद्र ट्रैक्टर से कूद नहीं सका और ट्रेलर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही मजदूर के परिजन अस्पताल पहुंचे. कुछ देर इलाज के बाद निजी क्लिनिक संचालक ने उसे रेफर कर दिया. इसके बाद रात में ही परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सदर अस्पताल में मजदूर की मौत की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस वहां पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करायी. बुधवार की सुबह शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया. इधर, घटना के बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को उठाकर मालिक ले भागा. बड़ी बात यह है कि मजदूर की मौत की दूसरी चर्चा भी है. कुछ लोगों ने बताया कि मजदूरी कर लौटने के दौरान किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अपलेंद्र की मौत हुई. मामला जो हो पुलिसिया जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी. घटना के बाद मृतक के पिता सुरेश भगत सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है. जांच पड़ताल कर आवेदन प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >