दाउदनगर में बिजली आपूर्ति सुधारने की कवायद, टाउन फीडर वन का लोड होगा कम

Aurangabad News : दाउदनगर में बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए पुराना शहर को चौरम पावर सबस्टेशन से जोड़ा जा रहा है. गुरुवार को कई इलाकों में बिजली बाधित रहने की संभावना है.

Aurangabad News : शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और ओवरलोड की समस्या कम करने के लिए बिजली विभाग ने टाउन फीडर वन का लोड कम करने का काम शुरू कर दिया है. इसके तहत पुराना शहर इलाके को टाउन फीडर वन से हटाकर चौरम पावर सबस्टेशन से जोड़ा जा रहा है. कार्य के पहले चरण में बुधवार को बिजली तारों के आसपास स्थित पेड़ों की छंटाई कराई गई. इसके कारण शहर के विभिन्न इलाकों में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही.

तरारी पावर सबस्टेशन पर बढ़ रहा था लोड

कनीय विद्युत अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में तरारी पावर सबस्टेशन से पूरे दाउदनगर शहर में बिजली की आपूर्ति की जा रही है. शहर का लोड अधिक होने के कारण तरारी पावर सबस्टेशन पर ओवरलोड की स्थिति उत्पन्न हो रही थी. इसे देखते हुए टाउन फीडर वन का लोड कम करने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत पुराना शहर इलाके के बिजली उपभोक्ताओं को चौरम पावर सबस्टेशन से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

Also Read : नोखा में 500 से अधिक बाइक के साथ निकली तिरंगा रैली, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

पुराना शहर के इन इलाकों को चौरम सबस्टेशन से जोड़ा जाएगा

उन्होंने बताया कि लल्लू फ्लावर मिल के पास से टाउन फीडर वन का लोड कम किया जा रहा है. पुराना शहर इलाके के सभी संबंधित बिजली उपभोक्ताओं को चौरम पावर सबस्टेशन से जोड़ा जाएगा. इसमें पुराना शहर चौक, गुलाम सेठ चौक, पिराहीबाग, बालूगंज, किला रोड, संगत रोड समेत पुराना शहर के अन्य मोहल्ले शामिल हैं.

Also Read : नोखा में बस-बाइक की भीषण टक्कर, महिला की मौत; पति गंभीर रूप से घायल

तरारी सबस्टेशन पर कम होगा बिजली का दबाव

पुराना शहर इलाके का लोड चौरम पावर सबस्टेशन पर स्थानांतरित हो जाने से तरारी पावर सबस्टेशन पर बिजली का दबाव कम होगा. साथ ही टाउन फीडर वन पर भी ओवरलोड की समस्या घटेगी. विभाग को उम्मीद है कि नई व्यवस्था से शहर में बिजली आपूर्ति अधिक सुचारू बनाने में मदद मिलेगी.

गुरुवार को भी कई घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना

कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि बुधवार को कार्य के तहत बिजली तारों के आसपास पेड़ों की छंटाई कराई गई. गुरुवार को टाउन फीडर वन का लोड कम करते हुए पुराना शहर इलाके को चौरम पावर सबस्टेशन से जोड़ने का काम किया जाएगा. इस कार्य के कारण गुरुवार को भी दिन के समय दाउदनगर शहर में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है.

Also Read : जोगिया हत्याकांड की जांच के लिए पहुंची CID टीम, घटनास्थल और पीड़ित परिवार से ली जानकारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >