गुप्ताधाम से लौट रहे बाइक सवार तीन युवक हादसे का शिकार

AURANGABAD NEWS.राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया मोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

बारुण .

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया मोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में रिसियप थाना क्षेत्र के जुड़ाही गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र अनीश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार व रामाशीष शर्मा के पुत्र शिव शंकर कुमार शामिल है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल अनीश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने भाई अभिषेक और गांव के ही मित्र शिव शंकर के साथ बाइक पर सवार होकर गुप्ताधाम दर्शन करने गया था. गुप्ताधाम से दर्शन कर तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे. बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया मोड़ के समीप अचानक बाइक चालक अनीश कुमार सिंह की आंख झपक गयी. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 व एनएचएआइ के एंबुलेंस को दी. सूचना पर डायल 112 के पीटीसी दिलीप कुमार व पुलिसकर्मी देवेंद्र कुमार, एनएचएआइ नर्सिंग स्टाफ पिंटू कुमार सिंह और चालक शशि कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद तीनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने उपचार किया. सदर अस्पताल के कर्मियों ने घायल युवक के फोन से घटना के सूचना परिजनों को दी. सूचना पर बदहवास परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और तीनों घायलों का हाल जाना. पता चला कि प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अभिषेक और शिव शंकर की स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन दोनों को लेकर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर चले गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >