औरंगाबाद : मदनपुर में पुलिस ने 3 फरार वारंटियों को दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मदनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैलवा गांव से तीन फरार गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे थे. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Aurangabd Crime News : औरंगाबाद के मदनपुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे तीन गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के सैलवा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

सैलवा गांव से तीन वारंटी गिरफ्तार

गिरफ्तार वारंटियों की पहचान सैलवा गांव निवासी स्व तुलसी सिंह के पुत्र जयराम सिंह, राजेश सिंह तथा जयराम सिंह के पुत्र संजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है.

लंबे समय से फरार चल रहे थे आरोपित

तीनों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था, लेकिन वे लंबे समय से गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहे थे.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वारंटियों के गांव में होने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध ढंग से छापेमारी की.

घर से घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार

पुलिस को देखते ही किसी को भागने का मौका नहीं मिला और तीनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Also Read : औरंगाबाद : दाउदनगर के नये SDPO चंद्र भूषण बोले- अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता, चोरी और ड्रग्स पर होगी सख्त कार्रवाई

वारंटियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है. फरार वारंटियों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनय सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >