12वीं के बच्चों का होगा मॉक टेस्ट

विद्यार्थियों को आइआइटी और नीट की परीक्षा की करायी जायेगी तैयारी

विद्यार्थियों को आइआइटी और नीट की परीक्षा की करायी जायेगी तैयारी

आइसीटी लैब स्थापित विद्यालय में 14 से 17 जुलाई तक होगा आयोजन

प्रतिनिधि, औरंगाबाद/अंबा.

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को विभिन्न प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी भी करायी जा रही है. इसके लिए कई तरह के प्रयास किये जा रहे हैं. मेडिकल व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने के लिए भी बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. 12वीं के बच्चों को इसके लिए मॉक टेस्ट की सुविधा प्रदान की जा रही है, ताकि आइआइटी-जेइइ एवं नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी में उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो. बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक के पत्र का हवाला देकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, लेखा सहायक सह डाटा इंट्री ऑपरेटर को मॉक टेस्ट को लेकर आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया है. इसके लिए समय सारणी भी तय की गयी है.

जानकारी के अनुसार, 14 व 15 जुलाई को आइआइटी जेइइ का मॉक टेस्ट तीन पाली में आयोजित की जायेगी. इसके साथ ही 16 व 17 जुलाई को नीट की परीक्षा संबंधित मॉक टेस्ट कराया जायेगा. उक्त मॉक टेस्ट तीनों पाली में आयोजित किया जाना है. अभ्यर्थियों को 100 प्रश्न हल करने के लिए दो-दो घंटे का समय दिया जायेगा. प्रथम पाली नौ बजे से 11 बजे तक, द्वितीय पाली में 11:30 बजे से 1:30 बजे तक तथा तृतीय पाली में दो बजे से चार बजे तक टेस्ट आयोजित होगा. तीनों शिफ्ट में अलग-अलग बच्चे का मॉक टेस्ट लिया जायेगा. टेस्ट से पूर्व सभी तरह की आवश्यक तैयारी पूरी करने का निर्देश आइटी लैब के समन्वयक विनय कुमार व सभी संबंधित प्रधानाध्यापक को भी दिया गया है. मॉक टेस्ट के आयोजन होने से बच्चों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए आयोजित परीक्षा की तैयारी में सहूलियत होगी.

जिले के 55 विद्यालयों में होगा मॉक टेस्टमॉक टेस्ट का आयोजन उन विद्यालयों में किया जाना है, जहां आइटीसी लैब उपलब्ध है. वैसे हाइस्कूल जहां आइटीसी लैब उपलब्ध नहीं है, उन स्कूल के बच्चों को नजदीक के आइटीसी लैब स्थापित मिडिल स्कूल में मॉक टेस्ट आयोजित होगा. मॉक टेस्ट से पूर्व छात्र-छात्राओं को बैठने की समुचित व्यवस्था की जायेगी, ताकि परीक्षा के संचालन में किस तरह का प्रावधान उत्पन्न न हो. सफल क्रियान्वयन में कंप्यूटर शिक्षक व आइसीटी इंस्ट्रक्टर का सहयोग लिया जायेगा. परीक्षा में विज्ञान के बच्चों को अधिक-से-अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. आइटीसी लैब समन्वयक विनय कुमार ने बताया कि विभिन्न प्रखंडों में 55 मॉक टेस्ट कराया जाना है. इनमें औरंगाबाद के चार, बारुण के दो, दाउदनगर के छह, गोह प्रखंड के 14, हसपुरा प्रखंड के चार, कुटुंबा प्रखंड के छह, मदनपुर प्रखंड के दो, नवीनगर प्रखंड के छह, ओबरा प्रखंड के सात और रफीगंज प्रखंड के चार विद्यालय शामिल हैं. क्या कहते हैं अधिकारीडीपीओ भोला कुमार कर्ण ने बताया कि बच्चों में प्रतियोगी परीक्षा के लिए दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से मॉक टेस्ट का आयोजन किया जाना है. विभाग से दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ है. मॉक टेस्ट आयोजित किये जाने से बच्चों को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा देने में काफी सहूलियत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >