राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम : जिला जज

जिला विधि संघ व अधिवक्ता संघ के सभी पदधारी अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक

जिला विधि संघ व अधिवक्ता संघ के सभी पदधारी अधिवक्ताओं के साथ हुई बैठक

औरंगाबाद शहर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 13 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में अधिवक्ताओं की भूमिका अहम है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राज कुमार के प्रकोष्ठ में जिला विधि संघ व अधिवक्ता संघ के सभी पदधारी अधिवक्ताओं व कार्यकारिणी सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी. राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता तथा अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए आप सभी का सहयोग आवश्यक है जिससे कि राष्ट्रीय लोक अदालत सफलता के साथ-साथ अपने ही कीर्तिमान को स्थापित करते हुए लक्ष्य हासिल करें. इस बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तान्या पटेल उपस्थित रहे. जिला जज के प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में जिला विधि संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय, सचिव जगनारायण सिंह व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजय सिंह व सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी सहित कार्यकारिणी के अन्य पदधारी अधिवक्ता उपस्थित थे. जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कार्यकारिणी के सभी पदधारी अधिवक्ताओं के साथ बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि स्वयं अधिवक्ता के साथ-साथ उनके साथ काम करने वाले अधिवक्ताओं का इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सक्रीय भागीदारी से अपेक्षा से अधिक परिणाम मिलने की संभावना प्रबल है जिसके लिए सभी का पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए सहयोग मांगा गया. जिला जज द्वारा जिला विधि संघ एवं अधिवक्ता संघ द्वारा पहले किये गये सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया.

सुलभ न्याय के लिए विधिक सेवा प्राधिकार तत्पर

जिला जज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का यही उद्देश्य है कि न्याय सभी के पास सुलभ हो जिसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार काफी तत्पर रहता है और इसमें सभी अधिवक्ताओं का सहयोग मिलता है. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन तथा इसकी सफलता सामूहिक प्रयास का प्रतिफल होता है और यह क्रम आगे भी जारी रहे. इसके लिए सभी का सहयोग इसकी निरंतरता के लिए आवश्यक है. राष्ट्रीय लोक अदालत में किस प्रकार का वादों का निस्तारण संभव है. इस संबंध में विस्तार से बताया गया. वादों के निस्तारण के क्रम में आने वाली चुनौतियों एवं समस्याओं का आपसी तालमेल एवं सहयोग से उसे दूर करते हुए निष्पादन कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया. इस बैठक में दोनों अधिवक्ता संघ के पदधारियों द्वारा यह विश्वास दिलाया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक वादों के निस्तारण के लिए दोनों संघ यथासंभव अपने स्तर से प्रयास करते हुए पुराने राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हुए वादों से अधिक वाद का निस्तारण कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा.

मध्यस्थता का लाभ उठाने के लिए करें प्रेरित

विधि संघ एवं अधिवक्ता संघ की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष और सचिव के साथ-साथ सभी कार्यकारिणी सदस्यों को जिला जज द्वारा यह भी बताया गया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण ने मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति, सर्वोच्च न्यायालय के सहयोग से मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति सह कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और अध्यक्ष एमसीपीसी के मार्गदर्शन में विशेष मध्यस्थता अभियान-मध्यस्थता राष्ट्र के लिए पूरे भारत में चलाया जा रहा है जो तालुका न्यायालयों, जिला न्यायालयों, और उच्च न्यायालयों में लंबित मामलों को मध्यस्थता के माध्यम से निपटाने के लिए 90 दिनों का गहन अभियान है जिसके तहत वैवाहिक विवाद मामले, दुर्घटना दावा मामले, घरेलू हिंसा मामले, चेक बाउंस मामले, वाणिज्यिक विवाद मामले, सेवा मामले, आपराधिक समझौता योग्य मामले, उपभोक्ता विवाद मामले, ऋण वसूली मामले, विभाजन मामले, बेदखली मामले, भूमि अधिग्रहण मामले, अन्य उपयुक्त सिविल मामले को पहचान कर मध्यस्थता के माध्यम से निपटाने का प्रयास किया जायेगा, जिसके लिए सभी अधिवक्ताओं से सहयोग के लिए अपील की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >