तीन घंटे तक डॉक्टर का इंतजार करते रहे परिजन, मरीज की हुई मौत

अनुमंडल अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने लगभग दो घंटे तक हंगामा किया.

दाउदनगर. अनुमंडल अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने लगभग दो घंटे तक हंगामा किया. तबीयत खराब होने पर दाउदनगर प्रखंड के देवदतपुर निवासी वृद्ध मोती मिस्त्री को गुरुवार की दोपहर अनुमंडल अस्पताल में लाया गया था. मृतक के परिजनों का आरोप है कि वे लोग दोपहर दो बजे मरीज को लेकर पहुंचे. लगभग तीन घंटे तक इंतजार के बावजूद कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा. डॉक्टर को बार-बार कॉल भी किया गया, लेकिन कॉल नहीं उठाया गया. परिजनों ने आरोप लगाया कि जब मोती मिस्त्री की मौत हो गई तो वहां पर डॉक्टर आये और परिजनों के साथ बदतमीजी करने लगे. परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वहां मौजूद डॉक्टर द्वारा यह कहा गया कि वह खुद बीमार हैं. इधर, वृद्ध की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे और लगभग दो घंटे तक हंगामा किया. अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति रही. घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान, सब इंस्पेक्टर अमोद कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गये. उपाधीक्षक डॉ राजेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रश्मि कुमारी आदि ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. मृतक के पुत्र शिवबच्चन मिस्त्री द्वारा इस संबंध में उपाधीक्षक को आवेदन भी दिया गया है, जिसमें डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उसके पिता की मौत हुई है. परिजनों ने ड्यूटी कर रहे डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >