देश का भविष्य तय करने में शिक्षक का स्थान सर्वोपरी : विधायक

अभ्यास मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक रामकुमार राम के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

अभ्यास मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक रामकुमार राम के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन औरंगाबाद कार्यालय. देश का भविष्य तय करने में शिक्षक का स्थान सर्वोपरी होता है इसलिए शिक्षक का स्थान माता-पिता से भी ऊपर होता है क्योंकि हमारा भविष्य शिक्षकों के ऊपर होता है. ये बातें रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कही. वे शनिवार को शहर के शाहपुर स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक रामकुमार राम के विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. विधायक ने कहा कि विदाई का समय भावुक होता है. प्रधानाध्यापक रामकुमार राम ने आठ वर्षों तक इस विद्यालय में अपनी सेवा दी. उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है. श्री सिंह ने कहा कि बिहार सरकार का शिक्षा के प्रति सोंच काफी सकारात्मक है. यहीं वजह है कि आज बीपीएससी से चयनित शिक्षक विद्यालय में पढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शुरू की गई साइकिल योजना से आज लड़कियां आत्मनिर्भर बनी हैं. विद्यालय में छात्राओं की संख्या बढ़ी है. आज 35 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को नौकरी में दिया जा रहा है. यही वजह है कि महिलाएं शिक्षिका, डॉक्टर, सिपाही बनने के साथ ही बॉर्डर भी संभाल रही हैं. मुख्यमंत्री लगातार महिलाओं को मजबूत करने का काम कर रहे हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुजीत कुमार सिंह उर्फ पिकू एवं संचालन तलत परवीन ने किया. मौके पर रूपेश सिन्हा, उमेश सिंह, प्रो संतोष कुमार सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, पुसेन कुमार, रणजीत सिन्हा, जफर इमाम, स्वर्णजीत कुमार सिंह, रणधीर कुमार, पुष्पांजलि कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >