एनएसएस के स्वच्छता अभियान में छात्राओं ने लिया स्वच्छ और हरित परिसर का संकल्प

Aurangabad News : औरंगाबाद के किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें छात्राओं ने परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया.

Aurangabad News : किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय, औरंगाबाद में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया. अभियान का उद्देश्य महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ छात्राओं में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता विकसित करना था.

महाविद्यालय परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

अभियान के दौरान शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और एनएसएस की स्वयंसेवी छात्राओं ने प्रशासनिक भवन सहित महाविद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई की. स्वयंसेवियों ने "स्वच्छ परिसर, हरित परिसर, बेहतर कल" तथा "स्वच्छता ही सेवा है" का संदेश देते हुए परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया.

छात्राओं की रही सक्रिय भागीदारी

अभियान में रिंकी कुमारी, शाहिमा खातून, सोनाली कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, दीप्ति कुमारी, काजल कुमारी, प्रिया कुमारी, रिंकी कुमारी (सत्र 2026-30) और अंजना कुमारी सहित कई छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई. सभी स्वयंसेवियों ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया.

स्वच्छता हर नागरिक का नैतिक दायित्व : प्राचार्या

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कुमारी गायत्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है. स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है. उन्होंने छात्राओं से घर, महाविद्यालय और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के साथ समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया.

स्वच्छता को जीवनशैली बनाने की अपील

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुष्मिता कर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने छात्राओं से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता फैलाने की अपील की.

स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया.

Also Read : नवादा में विभिन्न पंचायतों और वार्डों में लगे सहयोग शिविर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. क्राइम की खबरों में गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे है. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >