नशामुक्ति व बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

कुटुंबा के बैरांव स्कूल के छात्रों ने नशामुक्ति और बाल विवाह के खिलाफ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक बुराइयों पर प्रहार किया।

फोटो कैप्शन जागरूकता रैली में शामिल स्कूली बच्चे अंबा. कुटुंबा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरांव में बुधवार को नशामुक्ति एवं बाल विवाह निषेध को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने गांव में रैली निकालकर लोगों को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया तथा विद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे और बाल विवाह के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, बाल विवाह बंद करो, बेटियों को शिक्षा दो जैसे नारों के साथ लोगों से समाज को नशामुक्त और बाल विवाह मुक्त बनाने की अपील की. प्रधानाध्यापक ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है. उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के साथ-साथ मोबाइल की लत भी बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही है. उन्होंने बताया कि नशे की आदत से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों और लीवर की बीमारियों के अलावा मानसिक तनाव, किडनी संबंधी समस्याएं तथा अन्य गंभीर रोगों का खतरा बढ़ जाता है. वहीं इसका असर पारिवारिक संबंधों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन पर भी पड़ता है. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशे और बाल विवाह के दुष्परिणामों को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर लोगों को इन कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम की तैयारी में शिक्षिका सुनीता कुमारी एवं शिक्षक यतीश पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इनके साथ ही शिक्षक बसंत नारायण ज्योति, सांसद कुमार राम, प्रशांत कुमार तिवारी, प्रीति ऊषा, कंचन कुशवाहा एवं अतुल अनुराग ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >