महिला सुरक्षा, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ छात्रों को किया गया जागरूक

Aurangabad News : मदनपुर के आरके अनुग्रह उच्च विद्यालय में महिला सुरक्षा, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के खिलाफ विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री आरके अनुग्रह-2 उच्च विद्यालय में शुक्रवार को महिला सुरक्षा, मानव तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम औरंगाबाद पुलिस एवं दीप ज्योति कल्याण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक अपराधों से बचाव और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई.

एसआई सुमिता कुमारी ने मानव तस्करी के प्रति किया जागरूक

कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनपुर थाना की एसआई सुमिता कुमारी ने की. उन्होंने छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी की रोकथाम, इसके दुष्परिणाम और इससे जुड़े अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बच्चों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

प्रधानाध्यापिका ने बताए 'ऑपरेशन विधि पालक' के उद्देश्य

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह ने 'ऑपरेशन विधि पालक' एवं 'पुलिस दीदी' टीम के गठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया.

बंधुआ मजदूरी और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

दीप ज्योति कल्याण संस्थान की सीएसडब्ल्यू सरिता कुमारी ने बंधुआ मजदूरी के कारणों, इसके दुष्प्रभावों और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी. उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सहायता योजनाओं के बारे में भी बच्चों को अवगत कराया, ताकि जरूरत पड़ने पर वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें.

सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और हेल्पलाइन नंबरों से कराया अवगत

संस्थान के सीएसडब्ल्यू बिंदु कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर बच्चे कई बार दिग्भ्रमित हो जाते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की. साथ ही 'गुड टच' और 'बैड टच' के बारे में विस्तार से समझाते हुए बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया.

छात्रों से जागरूकता का संदेश आगे बढ़ाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान प्रतिमा कुमारी ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे कार्यक्रम में बताई गई बातों को अपने जीवन में अपनाएं और अपने परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें.

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका शमा परवीन के अलावा शिक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार, चंदन कुमार, प्रतीक कुमार, सुनीता कुमारी, अलका कुमारी, सलोनी मिश्रा, नूतन गुप्ता, जितेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया.

Also Read : एनएसएस के स्वच्छता अभियान में छात्राओं ने लिया स्वच्छ और हरित परिसर का संकल्प


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >