औरंगाबाद में कोचिंग जा रही छात्रा को ऑटो ने मारी टक्कर, ऑटो चालक फरार

अंबा थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रही 14 वर्षीय छात्रा की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई. एक अनियंत्रित ऑटो ने टोटो में टक्कर मार दी, जिससे छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई है. उसका इलाज जारी है.

अंबा थाना क्षेत्र के चार नंबर फॉल के समीप गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक 14 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल छात्रा की पहचान गौरा गांव निवासी शिवनंदन मेहता की पुत्री कलावती कुमारी के रूप में हुई है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को तत्काल रेफरल अस्पताल कुटुंबा में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, कलावती कुमारी टोटो पर सवार होकर अंबा स्थित कोचिंग संस्थान में पढ़ने जा रही थी. इसी दौरान चार नंबर फॉल के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ऑटो ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई.

मौके से ऑटो लेकर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

वहीं, घटना के बाद ऑटो चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन लेकर फरार हो गया.

सिर में लगी गंभीर चोट, डॉक्टर कर रहे निगरानी

रेफरल अस्पताल कुटुंबा में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा के सिर में गंभीर चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर छात्रा को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा सकता है.

आवेदन मिलने के बाद होगी कार्रवाई

अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि दुर्घटना मामले में अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ambuj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >