बस से गिरकर छात्रा घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनुआ गांव के समीप अनियंत्रित स्कूली बस से गिरकर एक छात्रा घायल हो गयी

औरंगाबाद ग्रामीण. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनुआ गांव के समीप अनियंत्रित स्कूली बस से गिरकर एक छात्रा घायल हो गयी. घायल छात्रा की पहचान देव प्रखंड के कटैया टोले जयराम बिगहा गांव निवासी आरवी कुमारी के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि आरवी अपने गांव से शहर के बायपास के समीप एक निजी विद्यालय में पढ़ने जाती थी. इसके बाद विद्यालय की बस से ही वह अपने घर वापस लौट जाती थी. मंगलवार को वह विद्यालय से पढ़ाई कर स्कूल बस पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान किसी तरह वह अनियंत्रित बस से गिर गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी. सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रा का हाल जाना. पता चला कि डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में छात्रा को बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन छात्रा को बेहतर इलाज हेतु कहीं बाहर लेकर चले गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >