Aurangabad News: औरंगाबाद के नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) गौरव सिंह ने रविवार को देव स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद अंबा के ऐतिहासिक मां सतबहिनी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा की. इस दौरान मंदिर न्यास समिति के पदेन अध्यक्ष के रूप में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.
मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने एसडीओ गौरव सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने न्यास समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से परिचय प्राप्त किया तथा मंदिर की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली.
स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर के विकास और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया. इस पर एसडीओ ने आश्वासन दिया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मंदिर न्यास समिति की बैठक आयोजित कर विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी और प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सदस्य शिवशंकर पांडेय, मिथिलेश मेहता, कामता पांडेय, शंभू चौधरी, डब्लू सिंह, सुधांशु सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती
