ओबरा के स्कूल में चारों ओर बाढ़ का पानी, छात्र-छात्राएं परेशान

ओबरा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सकल खोरी में बाढ़ का पानी भर जाने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भारी परेशानी हो रही है. नए भवन में जलजमाव के कारण पठन-पाठन पुराने भवन में संचालित किया जा रहा है.

ओबरा प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सकल खोरी में बाढ़ के पानी से जलजमाव लगा हुआ है, जिससे छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व पुनपुन नदी में अधिक पानी आ जाने के कारण आसपास के इलाकों में जलजमाव हो गया था, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है.

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के नए भवन परिसर में अभी भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण प्रधानाध्यापक द्वारा नए भवन में पठन-पाठन बंद कर दिया गया है और पुराने भवन में ही शिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है.

राजकीय प्राथमिक विद्यालय सकल खोरी परिसर में लगा बाढ़ का पानी | Prabhat Khabar Network

इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने बताया कि 2 दिन पूर्व तक विद्यालय परिसर में जलजमाव था, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से निकालने का प्रयास किया गया है. अब पानी की निकासी हो रही है.

उन्होंने कहा कि नए भवन में जलजमाव के कारण छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए पुराने भवन में पठन-पाठन कराया जा रहा है. उपलब्ध संसाधनों के अनुसार बच्चों को शिक्षा दी जा रही है और बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जा रही है.

इधर, इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जूही कुमारी ने बताया कि जिन विद्यालयों में ऐसी स्थिति है, वहां छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी, बल्कि बेहतर शिक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे.

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पुराने भवन में पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और परिसर में हल्का-फुल्का जलजमाव है, जिससे बच्चों को परेशानी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश द्विवेदी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >