औरंगाबाद में संत रविदास विकास शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक आवेदन प्राप्त

Aurangabad News : दाउदनगर में संत रविदास जयंती पर विकास शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए 100 से अधिक आवेदन सौंपे।

Aurangabad News : संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर दाउदनगर प्रखंड के मूसेपुर खैरा और महमदपुर गांव में संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में संबंधित पंचायतों के पंचायत सचिव, विकास मित्र समेत पंचायत स्तरीय कर्मियों ने भाग लिया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन सौंपे.

बीडीओ ने किया शिविर का निरीक्षण

शिविर का निरीक्षण दाउदनगर के बीडीओ मो. जफर इमाम ने किया. बताया गया कि मूसेपुर खैरा और महमदपुर में आयोजित शिविरों में 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं.

बीडीओ ने कहा कि संत रविदास विकास शिविर का उद्देश्य पात्र अनुसूचित जाति परिवारों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाना है. शिविर के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं और उनकी वास्तविक आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया गया.

आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू

बीडीओ ने बताया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पात्र लाभुकों को संबंधित योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ायी जाएगी. उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

स्टॉल लगाकर योजनाओं की दी गयी जानकारी

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाये गये थे. इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पात्रता और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गयी. साथ ही ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया और दस्तावेजों के बारे में भी बताया गया.

Also Read : बेगूसराय के जिला परिषद में मनमानी व दोहरी नीति का आरोप, अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान का अनिश्चितकालीन धरना जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >