औरंगाबाद में 21 जुलाई को महावर और अकोढ़ा में लगेगा सहयोग शिविर, 30 काउंटरों पर मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सेवाएं

दाउदनगर के महावर और अकोढ़ा पंचायतों में 21 जुलाई को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में 30 अलग-अलग काउंटरों पर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा. प्रशासन ने सफल आयोजन के लिए अंतिम रूप दे दिया है.

दाउदनगर. प्रखंड क्षेत्र के महावर और अकोढ़ा पंचायतों में 21 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों को प्रशासन ने अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. शिविर के सफल आयोजन और अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बीडीओ मो. जफर इमाम की अध्यक्षता में महावर पंचायत भवन और अकोढ़ा के मनरेगा भवन में समीक्षा बैठक की गई.

बैठक में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दिए निर्देश

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं, विकास मित्रों और पंचायत स्तर के सभी कर्मियों ने भाग लिया. बीडीओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सहयोग शिविर के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. उन्होंने सभी कर्मियों से अपने-अपने क्षेत्रों में शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने को कहा.

30 काउंटरों पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की सुविधा

महावर पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा अकोढ़ा पंचायत के मनरेगा भवन में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर में 30 अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं और आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >