Road Accident: औरंगाबाद में भीषण हादसा, डंपर ने महिला को रौंदा

Road Accident: औरंगाबाद जिले के दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआं गया रोड में अनियंत्रित डंपर ने एक महिला को रौंद दिया. इस घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. यह घटना मंगलवार के दोपहर की है. मृतका की पहचान हसपुरा थाना क्षेत्र के तिलकपुरा निवासी 59 वर्षीया शकुंतला देवी के रूप में हुई है.

Road Accident: औरंगाबाद में एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी है. महिला अपने पति सिद्धनाथ सिंह के साथ खरीदारी करने दाउदनगर बाजार आई थी. उसकी नतिनी का तिलक जाने वाला था, उसी की तैयारी के सिलसिले में दंपति खरीदारी करने दाउदनगर बाजार आ रहे थे. भखरुआं गया रोड में तेज व अनियंत्रित गति से गया रोड की ओर से आ रहे एक डंपर ने धक्का मार दिया. महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. महिला के पति भारतीय सेना से सेवानिवृत बताए जाते हैं. दुर्घटना को अंजाम देने के बाद डंपर चालक डंपर छोड़कर भाग निकला. सड़क दुर्घटना में महिला की मौत के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर उमड़ गई.

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद मतका के परिजनों की सूचना दी गई. परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था. ढाढ़स बंधाने वाले लोगों की आंखें भी दुख से भर जा रही थी. घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर के अपर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, बीडीओ मो जफर इमाम, सब इंस्पेक्टर मदन कुमार, पीएसआई अभिषेक कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया. अपर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंपर को जब्त कर लिया गया है. सोनहथु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि देवेंद्र पटेल, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता अजय कुशवाहा एवं निर्भय पासवान ने घटनास्थल पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात किया और उन्हें ढाढ़स बंधाया.

दाउदनगर से गोह, गया हसपुरा की ओर आवागमन करने वाले बस यात्री बस और ऑटो सड़क पर ही लगाए जाते हैं. इसके कारण यह मुख्य सड़क अपने चौड़ाई के अनुरूप खाली नहीं रह पाता. यही नहीं, बल्कि सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर बालू व धूलकण भी फैल गए हैं. पैदल व बाइक से चलने वाले लोगों के लिए फुटपाथ तक नहीं बचता. दूसरी ओर वाहनों की गति पर कोई अंकुश नहीं दिखता, जो दुर्घटना का कारण बनते दिख रहा है.

Also Read: Bihar में एक साथ 98 पुलिस पदाधिकारियों पर गिरी गाज! एसपी ने रोका वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >