Aurangabad News : राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला इकाई की बैठक परिषदन सभागार में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर मंथन किया.
जिलाध्यक्ष ने संगठन मजबूत करने का दिया संदेश
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ गांव-गांव और पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया.
प्रदेश और जिला स्तर के नेता रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मेहता, प्रदेश महासचिव जैनेंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव उदय कुमार सिंह, प्रदेश सचिव निर्भय पासवान, कंचनपुर के मुखिया सह बारुण प्रखंड अध्यक्ष बसंत कुमार कुशवाहा, दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष अमन कुशवाहा, औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा, नवीनगर प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पांडेय, देव प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा कुमार, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष जमुना राम सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प
बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा जनता के हितों की रक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है तथा संगठन विस्तार अभियान के जरिए पार्टी को जिले के हर गांव और घर तक पहुंचाया जाएगा.
आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर
बैठक का समापन संगठन विस्तार अभियान को और तेज करने तथा आगामी पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ. नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया.
