रेल सुरक्षा बल ने फ्लैग मार्च निकालकर यात्रियों को किया जागरूक

इस मार्च में आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने रफीगंज रेलवे स्टेशन के सभी प्रमुख क्षेत्रों, जिसमें प्लेटफॉर्म, रेलवे ट्रैक, सर्कुलेटिंग एरिया और आसपास के संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया

औरंगाबाद सदर. रेल यात्रियों की सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट रफीगंज के प्रभारी निरीक्षक राम सुमेर के नेतृत्व में एक प्रभावी फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया. इस मार्च में आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने रफीगंज रेलवे स्टेशन के सभी प्रमुख क्षेत्रों, जिसमें प्लेटफॉर्म, रेलवे ट्रैक, सर्कुलेटिंग एरिया और आसपास के संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया. फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य रेल यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें किसी भी असामान्य या संदिग्ध गतिविधि के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित करना था. इस दौरान आरपीएफ जवानों ने यात्रियों को रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 के बारे में विस्तार से जानकारी दी, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, सामान या असामान्य परिस्थिति की सूचना तुरंत दी जा सके. साथ ही, यात्रियों को रेलवे संपत्ति की सुरक्षा और व्यक्तिगत सामान की देखभाल के लिए भी प्रेरित किया गया. प्रभारी निरीक्षक राम सुमेर ने बताया कि इस तरह के फ्लैग मार्च न केवल रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हैं, बल्कि यात्रियों में विश्वास भी जगाते हैं. उन्होंने कहा की हमारा लक्ष्य है कि रेल यात्री पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें. इस दौरान रफीगंज पोस्ट के सभी कैंपिंग ड्यूटी स्टाफ को विशेष निर्देश दिये गये. उन्हें हर समय चौकस रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा गया. फ्लैग मार्च के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने इस पहल की सराहना की और इसे रेल��े सुरक्षा के प्रति एक सकारात्मक कदम बताया. रेल सुरक्षा बल ने भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता अभियान और फ्लैग मार्च नियमित रूप से आयोजित करने की योजना बनाई है, ताकि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >