औरंगाबाद न्यूज: रफीगंज में नहर किनारे शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र में पोगर बड़की नहर के पास एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Aurangabad News(सत्येंद्र पाठक): जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के पोगर बड़की नहर के पास रविवार को एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत रफीगंज पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस आसपास के गांवों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

रफीगंज एसएचओ शंभू कुमार ने बताया कि मृतक वृद्ध व्यक्ति ने नीले रंग की लूंगी और सफेद रंग की गंजी पहन रखी थी. प्रथम दृष्टया शव पर किसी स्पष्ट चोट के निशान की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. इधर, नहर किनारे शव मिलने की घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: हाई वोल्टेज करंट से झुलसे दो मजदूर, इलाके में हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >