महारैली की सफलता को लेकर बनायी गयी रणनीति

आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में महारैली होनी

दाउदनगर. आठ जून को लोक जनशक्ति (रामविलास) की ओर से आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में महारैली होनी है. इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटाने को लेकर तैयारी व बैठकों का दौर शुरू हो गया है. भगवान प्रसाद-शिवनाथ प्रसाद बीएड कालेज में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास )के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चंद्रा ने बैठक की. इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने पर बल दिया गया. रणनीति बनायी गयी. नेताओं और कार्यकर्ताओं को आवश्यक काम करने का निर्देश दिया. पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू, महेंद्र पासवान, मंजू वर्मा, शांति कुमारी, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष रमेश पासवान, पूर्व प्रमुख संजय सिंह सोम, चिंटू मिश्रा, झोकी यादव, अभिषेक तिवारी, मनीष यादव व अन्य मौजूद थे. डाॅ प्रकाश चंद्रा ने कहा के महारैली में जाने के लिए सुविधा कार्यकर्ताओं को उपलब्ध करायी जा रही है. इस महारैली को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के तमाम कार्यकर्ता उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की है, जहां पार्टी के प्रत्याशी होंगे वहां भी और जहां गठबंधन के प्रत्याशी होंगे उनको पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव जीतने का काम करेंगे. महारैली में शामिल होने के लिए रोड मैप तैयार किया गया और इससे संबंधित आवश्यक दिशा- निर्देश पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया गया. कहा गया कि सभी कार्यकर्ता आठ जून की सुबह आरएसबीपी पेट्रोल पंप पर इक्ट्ठा होंगे और यहां से आरा के लिए एक साथ रवाना होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >