बिहार दिवस पर निकाली गयी प्रभातफेरी

उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का दिया संदेश

उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का दिया संदेश प्रतिनिधि, दाउदनगर. बिहार दिवस पर अनुमंडल प्रशासन की ओर से दाउदनगर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सुबह में प्रखंड कार्यालय के पास से प्रभातफेरी निकाली गयी. इसके बाद डायट तरार सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. प्रभातफेरी का नेतृत्व एसडीओ अमित राजन व एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने संयुक्त रूप से किया. प्रखंड कार्यालय परिसर से शुरू होकर प्रभातफेरी ब्लॉक मोड़ नहर पुल होते भखरुआं मोड़ तक गयी और फिर वहां से वापस प्रखंड कार्यालय परिसर आकर समाप्त हुई. पूरे मार्ग में बिहार गीत की मधुर गुंज गुंजती रही. प्रभातफेरी के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महत्व और विकासात्मक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया. प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बताया कि बिहार दिवस पर इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में राज्य के इतिहास, संस्कृति और प्रगति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. प्रभातफेरी में बीडीओ मो जफर इमाम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह बीइओ विकास कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी उपेंद्र कुमार पाल सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी शामिल रहे. प्रतियोगिताओं का आयोजन बिहार दिवस के अवसर पर डायट तरार सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत-संगीत की प्रतियोगिता हुई. इसके अलावा रंगोली, क्विज, मेहंदी एवं पेंटिंग प्रतियोगिता हुई. इसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों से प्रभावित किया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मो जफर इमाम, डायट तरार के प्राचार्य संतोष कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक पटेल, विधिक संघ दाउदनगर के सचिव धर्मेंद्र सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज सहित अन्य अतिथियों ने किया. थानाध्यक्ष विकास कुमार, विधिक संघ दाउदनगर के अध्यक्ष निरंजन कुमार समेत अन्य लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका का सुरभि कुमारी ने किया. शिक्षक सत्यम कुमार पंडित एवं अन्य की देखरेख में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं. विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. रंगोली प्रतियोगिता में आयुषी नंदन, आनंदी, गीति, अनुप्रिया की टीम, सरस्वती कुमारी, प्रियंका, नंदिनी की टीम, अवंशिका, सुप्रिया, अनामिका, पीहू की टीम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. क्विज प्रतियोगिता में रूद्रांश सिंह, नेहा परवीन व सिमरन कुमारी, मेहंदी प्रतियोगिता में पुष्पा कुमारी, गुलनाज बानो, मंथाशा आफरीन तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में ब्यूटी पटेल, श्रेयांशी, सुकन्या व स्नेहा शर्मा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. सामूहिक डांस में आकाश ,पंकज, अभिषेक की टीम, जूही, आरती, छोटी, खुशी की टीम तथा रचना अनन्या, संस्कृति की टीम ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >