उचौली न्यू व ओल्ड 33 केवीए फीडर में होगा रखरखाव कार्य, कल सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक रहेगी कटौती

1 अगस्त को उचौली न्यू एवं ओल्ड 33 केवीए फीडर में मेंटेनेंस कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी. भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए यह कार्य किया जा रहा है.

Aurangabad News : विद्युत व्यवस्था को अधिक सुचारू और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से शनिवार एक अगस्त को 33 केवीए उचौली न्यू एवं ओल्ड फीडर में मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा. इसके कारण विद्युत आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक अस्थायी रूप से बाधित रहेगी.

इन फीडरों की रहेगी बिजली बंद

सहायक विद्युत अभियंता देव, शिवरतन लाल ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान विद्युत शक्ति उपकेंद्र उचौली एवं देव से निकलने वाले सभी 11 केवीए फीडरों की बिजली आपूर्ति निर्धारित अवधि तक बंद रहेगी. इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी.

निर्बाध आपूर्ति के लिए किया जा रहा कार्य, समय से पहले निपटा लें जरूरी कार्य

उन्होंने बताया कि विद्युत लाइन एवं उपकरणों की मरम्मत और आवश्यक सुधार के लिए यह कार्य किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके. विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है. सहायक अभियंता ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरा कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने आश्वस्त किया कि मेंटेनेंस कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा तथा कार्य समाप्त होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >