पुलिस ने दो हार्डकोर नक्सलियों को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद में लेवी वसूलने समेत अन्य कई घटनाओं में शामिल दो हार्डकोर नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

औरंगाबाद : लेवी वसूलने समेत अन्य कई घटनाओं में शामिल दो हार्डकोर नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी हसपुरा थाना क्षेत्र के डिंडिर गांव से हुई है. पकड़े गये नक्सलियों में सुरेश रजवार उर्फ सुरेश राम और बिंदा राम शामिल हैं. पकड़े गये नक्सलियों के विरुद्ध गोह थाने दर्ज है. दोनों लेवी वसूलने का काम करते थे़ अकुंरी गांव के पास एक करोड़ 20 लाख की लागत से बन रहे पुल निर्माण कार्य में लगे लेबर कान्ट्रेक्टर कटिहार जिले के निवासी शिवनारायण यादव की हत्या 17 फरवरी को कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >