औरंगाबाद के दाउदनगर में वाहन चोर गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार, चोरी की बाइक समेत कटे पार्ट-पुर्जे बरामद

दाउदनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है. विशेष छापेमारी अभियान चलाकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से चोरी की बाइक, कटे हुए पार्ट्स और चेसिस बरामद किए गए हैं.

औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दाउदनगर के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर वाहन चोरी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की एक बाइक, एक कटी हुई बाइक, एक चेसिस और बाइक के विभिन्न कटे हुए पार्ट-पुर्जे बरामद किए गए हैं. पुलिस को आशंका है कि बरामद सामान वाहन चोरी की अन्य घटनाओं से भी जुड़ा हो सकता है.

थानाध्यक्ष का बयान

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में दाउदनगर शहर के पिराहीबाग निवासी मो. सुफियान कुरैशी, उम्र 19 वर्ष, साबिर कुरैशी, उम्र 20 वर्ष और कसेरा टोली निवासी बिट्टू कुमार, उम्र 22 वर्ष शामिल हैं.

चोरी की बाइक के साथ दो युवक पकड़े गए

पुलिस के अनुसार, वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रात में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस टीम ने दो युवकों को चोरी की एक बाइक के साथ पकड़ लिया.

पुलिस ने दोनों से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और उनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने चोरी की बाइक को काटकर उसके पार्ट-पुर्जे बेचने वाले एक कबाड़ी दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया.

बरामद चोरी की बाइक

बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक के साथ कटे हुए पार्ट मिले

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक बाइक, चेसिस सहित कटी हुई बाइक और बाइक के अलग-अलग कटे हुए पार्ट-पुर्जे बरामद किए. बरामद सामान को पुलिस ने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है.

वाहन चोरी के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की बाइक कहां से लाई जाती थी और उनके पार्ट-पुर्जों को कहां खपाया जाता था.

पुलिस को यह भी आशंका है कि गिरफ्तार आरोपितों का संबंध वाहन चोरी की अन्य घटनाओं से हो सकता है. पूछताछ के आधार पर पुलिस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.

वाहन चोरी को रुकने के लिए निगरानी रखी जा रही है

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी रख रही है. विशेष छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा.

छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष विकास कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सह अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विक्की कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक परमानंद कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक कमलेश कुमार तथा सहायक अवर निरीक्षक बबलू कुमार शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओमप्रकाश

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >