अभिभावक बच्चों को बाल मजदूरी के बजाय पढ़ाई के लिए भेंजे स्कूल : अरविंद

बाल श्रम के खिलाफ सख्ती के साथ हो रही कार्रवाई

बाल श्रम के खिलाफ सख्ती के साथ हो रही कार्रवाई औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के दानी बिगहा स्थित सर्किट हाउस में मंगलवार को बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इसके बाद उन्होंने एक प्रेसवार्ता की. प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ सभी जिले में कार्रवाई की जा रही है. बाल श्रम को रोकने के लिए जागरूकता और सक्रियता को बढ़ाने की जरूरत है. इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए सराहना की. उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं . बाल मजदूरी को रोकने के लिए श्रम विभाग द्वारा पुलिस के साथ कार्रवाई की जा रही है. बाल श्रम कराना कानूनन अपराध है. कहा कि बच्चे बाल मजदूरी के बजाये विद्यालय में जाकर पढ़ाई करें. सरकार हर गरीबों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दे रही है. निशुल्क घर एवं अनाज दे रही है. बिजली एवं पानी दे रही है. साइकिल, पोशाक, भोजन सहित सस्ती दर पर दवाईयां उपलब्ध करा रही है. सरकार जीवन यापन की हर सुविधा उपलब्ध करा रही है. अभिभावक बच्चों से बाल मजदूरी न कराएं. उन्हें पढ़ाई करने के लिए विद्यालय भेजें. उपाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होती और पूर्ण बहुमत से सरकारी बनेगी. 225 से अधिक सीट जीतकर एनडीए सरकार बनायेगी. उपाध्यक्ष ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया. इस दौरान पूर्व एमएलसी राजन कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बीजेंद्र चवंद्रवंशी, जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, अशोक सिंह, विवेक सिंह आदि मौजूद थे. इससे पहले जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में अध्यक्ष श्री सिंह का भव्य स्वागत हुआ. उन्होंने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >