औरंगाबाद: धमनी पंचायत में पंचायत विकास दिवस आयोजित, ग्रामीण विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

धमनी पंचायत सरकार भवन में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया. अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं.

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के धमनी पंचायत सरकार भवन परिसर में रविवार को पंचायत विकास दिवस का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं की गति तेज करना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा. कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी कुमारी अनुपम सिंह, योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार, एसडीसी बेबी प्रिया, डीपीएम जीविका और बीडीओ नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया.

विकास कार्यों की समीक्षा, ग्रामीणों से किया संवाद

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने. इस अवसर पर ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा जीविका समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

पारदर्शी क्रियान्वयन और आत्मनिर्भर पंचायत पर जोर

अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा प्रत्येक पंचायत को आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि ग्रामीणों को सभी मूलभूत सुविधाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें. योजना पदाधिकारी अविनाश कुमार और एसडीसी बेबी प्रिया ने योजनाओं के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया. वहीं, बीडीओ नीरज कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिए सभी के सहयोग का आह्वान किया. कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, जीविका दीदियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. अंत में अधिकारियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajuranjan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >