'ऑपरेशन विधि पालक' के तहत स्कूलों में जागरूकता अभियान, बच्चों को साइबर अपराध व महिला सुरक्षा की दी जानकारी

Aurangabad News : बिहार पुलिस के ऑपरेशन विधि पालक के तहत औरंगाबाद के स्कूलों में बच्चों को साइबर सुरक्षा, मानव तस्करी और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया.

Aurangabad News : बिहार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन विधि पालक' अभियान के तहत जिले में स्कूली बच्चों और युवाओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में शुक्रवार को नवीनगर, पौथू, नरारीकला खुर्द, ढिबरा, ओबरा, कंचनपुर तथा देवकुंड थाना क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों में महिला पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया.

साइबर अपराध और मानव तस्करी से बचाव की दी जानकारी

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करना, मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) एवं बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति सचेत करना तथा महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी देना था. महिला पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को बताया कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम, फर्जी लिंक, अंजान कॉल और साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों से कैसे बचा जा सकता है. उन्होंने किसी भी संदिग्ध गतिविधि, धमकी, उत्पीड़न या अपराध की जानकारी तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा स्थानीय पुलिस को देने की अपील की.

पॉक्सो एक्ट और महिला सुरक्षा कानूनों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पॉक्सो अधिनियम, महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम उन्मूलन तथा मानव तस्करी के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध की स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन और संबंधित विभागों की सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए.

जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 'ऑपरेशन विधि पालक' का उद्देश्य केवल कानूनों की जानकारी देना नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं में जागरूकता, आत्मविश्वास तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना भी है.

विद्यार्थियों ने पूछे सवाल, आगे भी चलेगा अभियान

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह जागरूकता अभियान आगे भी जिले के विभिन्न विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में लगातार चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों और युवाओं को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाया जा सके.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. क्राइम की खबरों में गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे है. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >