पुलिस सप्ताह : वॉलीबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना नवीनगर

पुलिस सप्ताह : आइजी, डीएम व एसपी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित

पुलिस सप्ताह : आइजी, डीएम व एसपी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालय. बिहार पुलिस सप्ताह के तहत औरंगाबाद पुलिस केंद्र में जन-जागरूकता एवं पुलिस–जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मगध रेंज के आइजी क्षत्रनिल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा स्वयं गेंद सर्व कर मैच की शुरुआत की. इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल भी मौजूद थे. टूर्नामेंट में नवीनगर, जम्होर व हसपुरा की टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रही, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना और टीम वर्क का परिचय दिया. कड़े मुकाबले में नवीनगर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया. विजेता टीम को 25 हजार रुपये, उप विजेता जम्होर टीम को 15 हजार रुपये तथा हसपुरा टीम को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गयी. इस कार्यक्रम के अंत में विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया. पुलिस व समाज के बीच सौहार्द बढ़ाना मकसद : आइजी आइजी क्षत्रनिल सिंह ने कहा कि पुलिस सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न थानों में कई जन-सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किये गये. सप्ताह के अंतिम दिन आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पुलिस और समाज के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना था. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हैं, बल्कि आम लोगों को भी खेल और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करते हैं. अनुशासन व सहयोग सीखाने का माध्यम है खेल : डीएम जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा कि खेल टीम भावना, अनुशासन और सहयोग सिखाने का सशक्त माध्यम है. इससे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक और नैतिक विकास भी होता है. खेल हमें नियमों का पालन, समय की पाबंदी और साझा लक्ष्य के लिए मिलकर कार्य करना सिखाता है. साथ ही हार-जीत को खेल भावना से स्वीकार करने की सीख भी देता है. जनता व पुलिस के बीच हो दोस्ताना संबंध : एसपी पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच की दूरी को कम कर दोस्ताना एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करना है. पुलिस सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता पर आइजी की ओर से पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया. इस अवसर पर ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार, पुलिस केंद्र डीएसपी आकाश यादव, साइबर डीएसपी अनुराग कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी ज्योति कुमारी, पुलिस पदाधिकारी रंजय सिंह, नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. बेहतर करने वाले हुए पुरस्कृत पुलिस सप्ताह 2026 के तहत औरंगाबाद पुलिस के तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया. मैराथन दौड़, अभया बिग्रेड रैली, सांस्कृतिक प्रस्तुति और वॉलीबॉल टूर्नामेंट के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.ह र गतिविधियों से प्रथम,द्वितीय और तृतीय का चयन हुआ. उत्साह के साथ उन्हें सम्मान दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >