मशरूम उत्पादन से कम लागत में होगी अच्छी कमाई

AURANGABAD NEWS.मशरूम की खेती किसानों के लिए कम लागत में अधिक आय का जरिया बन सकता है. जिला उद्यान कार्यालय से मशरूम की खेती को लेकर विशेष पहल की जा रही है. दरअसल सरकारी प्रावधान के अनुरूप विभाग से किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर मशरूम के किट उपलब्ध कराये जा रहे हैं.

उद्यान विभाग से 90 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है किटमिनरल विटामिन से भरपूर पौष्टिक आहार है मशरूम फोटो नंबर-116- मशरूम लिये किसानप्रतिनिधि, कुटुंबा.

मशरूम की खेती किसानों के लिए कम लागत में अधिक आय का जरिया बन सकता है. जिला उद्यान कार्यालय से मशरूम की खेती को लेकर विशेष पहल की जा रही है. दरअसल सरकारी प्रावधान के अनुरूप विभाग से किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान पर मशरूम के किट उपलब्ध कराये जा रहे हैं. अब तक तकरीबन 20000 मशरूम के किट उपलब्ध करा दिये गये हैं, जिसका किसानों के बीच वितरण जारी है. जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ श्रीकांत ने बताया कि कम-जोत जमीन वाले खेतिहर और बेरोजगार युवको के लिए मशरूम की खेती कारगर साबित होगी. सरकार मशरूम उत्पादन पर विशेष जोर दे रही है. मशरूम की खेती के लिए किसानों को केवल टेंपरेचर मेंटेन करने की जरूरत होती है. वर्तमान में ठंड का मौसम होने से किसानों को टेंपरेचर मेंटेन करने में सहूलियत होगी.उन्होंने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुरूप 90 प्रतिशत अनुदान पर जिले में 26 हजार किट का वितरण किया जाना है. अब तक किसानों को 20 हजार किट उपलब्ध करा दिया गया है. उन्होंने बताया कि एक बैग की कीमत 75 रुपये है, जिसमें किसानों को मात्र 10 प्रतिशत (7:50) देना है. मशरूम की खेती के लिए पूर्व में किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है.

अलग-अलग है वेराइटी

डीएचओ ने बताया कि मशरूम की अलग-अलग वेराइटी उपलब्ध है. उत्पादक अपनी सुविधा और रूची के अनुसार ओयेस्टर मशरूम, बटन मशरूम, बकेट मशरूम लगा सकते है. उन्होंने बताया कि जिले में 10 हजार बैग ओयेस्टर मशरूम, 15 हजार बैग बटन मशरूम व एक हजार बैग बकेट मशरूम किसानों को उपलब्ध कराया जाना है. फिलहाल ओयेस्टर व बटन मशरूम के किट उपलब्ध है, जिसे किसानों के बीच वितरण किया जा रहा है. बकेट मशरूम उपलब्ध होने के बाद किसानों के बीच वितरण किया जायेगा. विदित है कि मशरूम उत्पादन व आहार के रूप में खाने के कई फायदे हैं. परंपरागत खेती से हटकर किसानों का रूझान साग, सब्जी व आर्गेनिक खेती की ओर बढ़ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >