दाउदनगर में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग

Muharram 2026: औरंगाबाद में मुहर्रम को लेकर दाउदनगर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की. एसडीओ अमित राजन ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और अफवाहों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया.

Muharram 2026: मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से दाउदनगर थाना परिसर में दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन की अध्यक्षता में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो जफर इमाम सहित प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. ब्रीफिंग के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें.

जुलूस और संवेदनशील मार्गों पर रहेगी विशेष नजर

एसडीओ ने ब्रीफिंग में कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थलों पर समय से पहुंचकर स्थानीय स्थिति पर निरंतर पैनी नजर रखें तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को साझा करें. उन्होंने जुलूस मार्गों, चिन्हित संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने, भ्रामक अफवाहों पर पूरी तरह रोक लगाने तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ बेहतर समन्वय बनाने पर बल दिया गया.

कानून तोड़ने वालों पर होगी त्वरित कार्रवाई

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में गश्ती व्यवस्था को बेहद सुदृढ़ रखा जाए. संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाए तथा कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने या उसे भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध बिना किसी देरी के त्वरित एवं विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि मुहर्रम पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

अवांछित गतिविधियों पर प्रशासन सख्त

प्रशासनिक अधिकारियों ने साफ लहजे में कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से भी भावुक अपील की गई है कि वे मुहर्रम पर्व को आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. पुलिस ने जनता से कहा है कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन या पुलिस कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक और निवारक कार्रवाई की जा सके.

Also Read: बतरे नदी को बचाने की जरुरत, औरंगाबाद के सैकड़ों गांवों में नीचे जा रहा वाटर लेवल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >