ओबरा कन्या विद्यालय में विधायक और डीएम के सम्मान समारोह की तैयारी, 28 सितंबर को होगा कार्यक्रम

ओबरा कन्या विद्यालय में 28 सितंबर को विधायक डॉ प्रकाश चंद्र के स्वागत और सम्मान समारोह की तैयारी. सम्मान के बाद स्वास्थ्य शिविर लगेगा.

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे. इस दौरान 28 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गयी.

28 सितंबर को विधायक का होगा स्वागत

प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिन्हा ने बैठक में बताया कि 28 सितंबर को ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. समारोह में औरंगाबाद के जिलाधिकारी अभिलाष शर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे.

तैयारी को लेकर शिक्षकों संघ बैठक करते प्रधानाचार्य

सम्मान समारोह के बाद लगेगा स्वास्थ्य शिविर

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रधानाध्यापक ने बताया कि सम्मान समारोह के बाद विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा. उन्होंने सभी शिक्षकों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में उपस्थित रहने और छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

1296 छात्राएं हैं नामांकित

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में लगभग 1296 छात्राएं नामांकित हैं. छात्राओं को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए जिला पदाधिकारी और विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि विद्यालय की अर्धनिर्मित चारदीवारी का निर्माण कराने के साथ परिसर में पेवर ब्लॉक सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी जाएगी, ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

बैठक में ये शिक्षक रहे मौजूद

बैठक में शिक्षक शशि कुमार, सुबोध कुमार, धीरेंद्र कुमार, अक्षय कुमार, मृत्युंजय कुमार, प्रेमलता कुमारी, पंचम कुमारी, मेघा रानी, मोहम्मद आफताब आलम सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे.

औरंगाबाद: मदनपुर में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, झरही नदी के पास सबसे खराब स्थिति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश द्विवेदी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >