छापेमारी करने गयी खनन टीम के साथ दुर्व्यवहार, प्राथमिकी दर्ज

असामाजिक तत्वों ने अवैध मजमा लगाकर स्टोन डस्ट लदे हाइवा को छुड़ाया

असामाजिक तत्वों ने अवैध मजमा लगाकर स्टोन डस्ट लदे हाइवा को छुड़ाया प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालय. शहर के बाइपास टिकरी मोड़ के समीप खनन विभाग की टीम को उस समय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा, जब बाइपास टिकरी मोड़ के समीप स्टोन डस्ट लदे एक हाइवा को टीम ने जांच के लिए रोका. उक्त कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने मजमा लगाकर ट्रक को छुड़ा लिया. होमगार्ड के जवानों के साथ-साथ खान निरीक्षक के साथ दुर्व्यवहार किया गया. अंतत: अतिरिक्त पुलिस बलों को मंगाया गया, जिसके बाद शरारती तत्व फरार हो गये. इस मामले में खान निरीक्षक रूपा कुमारी ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उल्लेख किया है कि एक हाइवा वाहन को लघु खनिज स्टोन डस्ट लदा होने के कारण जांच के लिए रोका गया. वाहन चालक की ओर से जांच में सहयोग नहीं किया गया. वाहन को रोकने में बाधा उत्पन्न की जा रही थी. इसी दौरान कुछ ही समय में लगभग 20 लोग वहां एकत्रित हो गये और वाहन को छोड़ने के लिए धमकी देने लगे. साथ ही गार्ड को वाहन पर चढ़ने से जबरदस्ती मना किया जा रहा था. स्थिति को तनावपूर्ण देख नगर थाना को अतिरिक्त बल के लिए सूचित किया गया. अतिरिक्त बल के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद असामाजिक तत्वों की ओर से अनुचित व्यवहार किया गया और वाहन को वहां से भगाने का प्रयास किया गया. कुछ लोगों ने वाहन को घेर लिया, जिसके कारण उक्त वाहन भागने में सफल हो गया. नहीं मिला वाहन वाहन की काफी खोजबीन की गयी, किंतु वह नहीं मिला. हालांकि, अधोहस्ताक्षरी की ओर से वाहन की जियो-टैग तस्वीर ली गयी है. उक्त वाहन पर लघु खनिज स्टोन डस्ट लदा हुआ था, जो लगभग पूरा डाला भरा प्रतीत हो रहा था. प्रथम दृष्टया यह लगभग 600 सीएफटी लदा हुआ प्रतीत होता है. वाहन चालक अथवा अन्य किसी के द्वारा खनिज परिवहन चालान प्रस्तुत नहीं किया गया. घटनास्थल के पास उपस्थित लोगों से पूछताछ करने पर बताया गया कि यह कार्य इंट्री पाशर खान एवं विकास कुमार सिंह के गिरोह द्वारा किया जा रहा है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >