13 मई को दहेज रहित आदर्श विवाह पर संगोष्ठी का होगा आयोजन

आदर्श विवाह करने वाले जोड़ों को किया जायेगा सम्मानित

आदर्श विवाह करने वाले जोड़ों को किया जायेगा सम्मानित औरंगाबाद नगर. 13 मई को बिना तामझाम व दहेज रहित आदर्श विवाह पर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. यह निर्णय जनेश्वर विकास केंद्र की बैठक में ली गयी. अधिवक्ता संघ सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रामजी सिंह ने की. सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि पहले की तरह इस वर्ष भी 13 मई को अधिवक्ता संघ सभागार में बिना तामझाम एवं बिना दहेज के आदर्श विवाह को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम तय किये गये है. इसके तहत दें दिया घर का दीया, फिर भी कहते क्या दिया विषय पर संगोष्ठी आयोजित होगी. इसके बाद पारंपरिक विवाह गीत प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. तत्पश्चात सम्मान समारोह आयोजित कर आदर्श विवाह करने वाले जोड़ों और प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा. इस कार्यक्रम का संयोजक आदित्य श्रीवास्तव को बनाया गया. अन्य प्रस्ताव के जरिये 15 मई को परिवार दिवस के अवसर पर संयुक्त परिवार की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद आदर्श संयुक्त परिवार के मुखिया को सम्मानित किया जायेगा. इस कार्यक्रम का कार्यक्रम संयोजक कविता विद्यार्थी को बनाया गया. बैठक में जन विकास परिषद के अध्यक्ष प्रो दिनेश प्रसाद, प्रो संजीव रंजन, साहित्य संवाद अध्यक्ष लालदेव प्रसाद, सचिव उज्जवल रंजन, कला कौशल के संयोजक आदित्य श्रीवास्तव, कवि लवकुश प्रसाद सिंह, सत्यचंडी महोत्सव अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >