औरंगाबाद के ओबरा में 27 सितंबर को मनेगा अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत समारोह, तैयारियां शुरू

ओबरा में 27 सितंबर को अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत समारोह आयोजित किया जाएगा. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री और स्थानीय विधायक मुख्य अतिथि होंगे. समारोह को भव्य बनाने के लिए ग्रामीणों ने कमर कस ली है.

Jagdev Prasad Martyrdom Ceremony: ओबरा उच्च विद्यालय परिसर में आगामी 27 सितंबर को अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को ओबरा प्रखंड के गिरा गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

बैठक की अध्यक्षता नागमणि वर्मा ने की, जबकि संचालन रघुवंश प्रसाद ने किया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. बैठक में निर्णय लिया गया कि शहादत समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की जाएंगी. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने पर भी सहमति बनी.

मंत्री और विधायक होंगे मुख्य अतिथि

बैठक में बताया गया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा तथा ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र शामिल होंगे. समारोह में ओबरा प्रखंड के अलावा पूरे जिले से बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जतायी गयी.

ऐतिहासिक तरीके से समारोह मनाने की तैयारी

नागमणि वर्मा ने कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस ऐतिहासिक तरीके से मनाया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ग्रामीणों को पूरी तत्परता के साथ तैयारी में जुटना होगा. उन्होंने कहा कि समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा.

बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

बैठक में मुखिया प्रतिनिधि अशोक मेहता, सच्चिदानंद कुमार, नंद कुमार, जितेंद्र कुमार, पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र मेहता, उदय सिंह, पिंटू कुमार, धर्मेंद्र मेहता, मुन्ना प्रसाद, बैकुंठ कुमार, ईंट भट्ठा संचालक रघुवंश प्रसाद, जेपी वर्मा, ललन मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ब्रजेश द्विवेदी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >