पंखे का प्लग लगाने के दौरान बिजली करेंट की चपेट में आया युवक, मौत

मां बाप का इकलौता था चिराग

अंबा. बिजली करेंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना सोमवार को कुटुंबा थाना क्षेत्र के कठरी गांव की है. मृतक इंद्रजीत कुमार गुप्ता (18) उक्त गांव निवासी जमुना पासवान का इकलौता पुत्र था. जानकारी के अनुसार सोमवार को वह अपने घर में पंखे का प्लग लगा रहा था. इस दौरान अचानक करेंट के चपेट में आ गया. वहां मौजूद परिजनों ने किसी तरह बिजली का कनेक्शन हटाकर उसे छुड़ाया तथा इलाज के लिए आनन-फानन में कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया, वहां के चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया. उसके अलावे दो बड़ी बहनें थीं जिनकी शादी हो चुकी है. दशहरा को लेकर घर में जहां खुशियों का माहौल था. इस बीच अचानक इस घटना के बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया है. सूचना पर कुटुंबा थाने की पुलिस अस्पताल में पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गयी. थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि पंचनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >