औरंगाबाद : सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे सांसद अभय कुशवाहा, बोले- स्पीडी ट्रायल से जल्द मिले सजा

औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने कुटुंबा थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की पीड़िता के गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया और स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की. पीड़िता को 4.12 लाख का मुआवजा भी मिला.

Aurangabad News : औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में घटित सामूहिक दुष्कर्म मामले को लेकर सोमवार को औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा पीड़िता के गांव पहुंचे. उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

परिजनों से मिलकर जानकारी प्राप्त करते हैं सांसद प्रमुख व अन्य | Prabhat Khabar Network

सांसद ने कहा कि मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपियों को अविलंब सजा दिलाने के लिए जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग करेंगे.

समाज के लिए चिंताजनक घटना, दोषियों को मिले कड़ी सजा

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

पीड़िता को मिला 4.12 लाख का मुआवजा, सरकारी सहायता का आश्वासन

सांसद ने बताया कि पीड़िता को सरकारी प्रावधान के तहत सोमवार को 4.12 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है.

नियमानुसार 8.26 लाख रुपये की राशि भी पीड़िता को उपलब्ध करायी जानी है. उन्होंने कहा कि पीड़िता और उसके परिजनों को न्याय दिलाने के साथ-साथ उन्हें सरकारी सहायता का लाभ दिलाने के लिए भी आवश्यक पहल की जायेगी.

पंचायत प्रतिनिधियों ने की घटना की निंदा, फांसी देने की उठी मांग

इधर पंचायत समिति सदस्यों की एक टीम प्रमुख धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंचे. टीम के सदस्यों ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. पंचायत प्रतिनिधियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की.

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग, मौके पर कई प्रतिनिधि रहे मौजूद

प्रमुख ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन को मामले में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को कठोरतम सजा दिलायी जानी चाहिए.

इस दौरान नवीनगर से विधानसभा प्रत्याशी रहे आमोद चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, पंस सदस्य प्रतिनिधि कंचन गुप्ता, विकास सिंह आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंबुज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >